ईरान क्‍या बनाएगा परमाणु बम? ट्रंप की चेतावनी का ईरानी राष्‍ट्रपति ने दिया करारा जवाब, क‍िया बड़ा ऐलान

Updated on 25-09-2026 11:45 AM
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्‍स न्‍यूज को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि उनका देश अंतरराष्‍ट्रीय जांचकर्ताओं को परमाणु कार्यक्रम की जांच करने की अनुमति देने को तैयार है। इसमें संवर्द्धित यूरेनियम को हल्‍का करने के लिए कदम उठाना भी शामिल है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे ईरानी राष्‍ट्रपति ने कहा कि तेहरान पहले भी अंतरराष्‍ट्रीय जांच के लिए तैयार था।

राष्‍ट्रपति पेजेश्कियान ने परमाणु बम पर कहा, 'ब‍िल्‍कुल नहीं, बिल्‍कुल नहीं। हमारे शहीद और सम्‍मानित सुप्रीम लीडर ने धार्मिक आदेश जारी करके कई बार यह घोषणा की थी कि यह नापाक है। यह गैर कानूनी है।' वहीं एक अन्‍य बयान में पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान आतंकवादी नहीं है, बल्‍कि हम आतंकवाद और आक्रामकता का शिकार हैं। अपनी रक्षा-क्षमता को बढ़ाना ही आजादी बनाए रखने और हमलावरों की आक्रामकता को रोकने का एकमात्र तरीका है। तेहरान बातचीत को तैयार है, लेक‍िन धमक‍ियों की भाषा स्वीकार नहीं। यह बात ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र को संबोध‍ित करते हुए कही।

'ईरान आतंकवादी नहीं, हम इसके श‍िकार'

पेजेश्‍क‍ियन ने 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, 'हम आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि हम आतंकवाद के शिकार हैं। हमारे नेता की बिना किसी वजह या जायज आधार के हत्या कर दी गई। जो हमले किए गए, उनमें स्कूलों, खेल के मैदानों और केंद्रों, अस्पतालों, यूनिवर्सिटियों, पुलों और देश के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। लामर्ड का स्पोर्ट्स हॉल ऐसी जगह थी, जहां बच्चे और युवा इकट्ठा होते थे और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेते थे। उस हमले में बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया गया। ये हमले अमेरिकी और इजरायली हथियारों का इस्तेमाल करके किए गए। जो लोग खुद आतंकवादी हैं और आतंकवादियों को ट्रेनिंग देते हैं, वही हमें आतंकवादी बताते हैं, जबकि हम सिर्फ अपना बचाव कर रहे हैं।'
ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, पेजेश्‍क‍ियन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामी क्रांति के शहीद नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई और दक्षिणी ईरान के मीनाब के उन स्कूली बच्चों की तस्वीरें दिखाईं, जो अमेरिका-इजरायल के आक्रमण में शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लामर्द में क्लस्टर बमों से ईरानी बच्चों पर बमबारी की। इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य पर युद्ध थोपा गया है। उन्‍होंने घोषणा की कि ईरान कभी अपना बचाव करना बंद नहीं करेगा, न ही वह शांति प्राप्त करने के लिए बातचीत से पीछे हटेगा।

अमेरिका पर बरसे ईरानी राष्‍ट्रपति

ईरानी राष्‍ट्रपति ने कहा क‍ि ईरान ने 200 वर्षों से किसी भी देश पर हमला या आक्रमण नहीं किया है, बल्कि दृढ़ता से अपनी रक्षा करता है। ईरान परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग के अपने अधिकार का त्याग नहीं करेगा। पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि अमेरिका और उसके समर्थक ईरान के जलमार्गों को बंद करना चाहते हैं। उनका उपयोग वे अपने नापाक उद्देश्यों के लिए आपूर्ति लाइनों के रूप में करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "प्रतिरोध को बमों या आक्रामकता से नहीं हराया जा सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए संबोधन में इस्तेमाल की गई बल प्रयोग की भाषा से स्पष्ट है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अभी धमकियों पर अड़े हुए हैं। पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह धमकियों की भाषा स्वीकार नहीं करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को…
Advt.