तुर्की-पाकिस्तान ने मुंह मोड़ा तो सऊदी के साथ खड़ा हुआ इजरायल, मदद के लिए रखी शर्तें, बड़ी गलती कर बैठा ईरान?

Updated on 16-09-2026 01:31 PM
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया है जिसे अभी तक वो मान्यता तक नहीं देते हैं। हूतियों के हमलों के बीच सऊदी अरब का जब पाकिस्तान और तुर्की ने मदद करने से इनकार कर दिया तो अब रियाद, तेल अवीव से मदद मांग रहा है। पहली बार अरब देश अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने की इच्छा दिखा रहे हैं और इस दायरे में वे इजरायल के साथ सहयोग करने से भी इनकार नहीं कर रहे हैं।

इजरायल पर सऊदी अरब के भरोसा करने की सबसे बड़ी वजह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है। ईरान युद्ध जब परवान पर था और तेहरान लगातार अबू धाबी पर मिसाइलों और ड्रोन की बारिश कर रहा था उस वक्त इजरायल यूएई की मदद के लिए सामने आया था। इजरायल ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम तक यूएई में तैनात कर दिए।
ऐसे में खाड़ी देशों में इसे इस बात के सबूत के तौर पर देखा गया है कि इजरायल मुश्किल समय में अपने सहयोगियों का साथ देना जानता है। साथ ही दूसरे देशों ने भी यरूशलेम से संपर्क करना शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें भी UAE जैसी रक्षात्मक मदद मिल सकती है। वहीं इजरायल ने सऊदी अरब की मदद करने के लिए हाथ तो बढ़ाया है लेकिन उसने कई शर्तें भी रखी हैं।

ईरान के आक्रामक रुख ने बदली मिडिल ईस्ट की रणनीति!

अमेरिका ने इस ट्रेंड को पहचान लिया है और वे एक नया क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने के लिए साथ-साथ काम कर रहे हैं। एक तरफ वॉशिंगटन अरब देशों को साथ लेकर ईरान के खिलाफ एक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है। इस क्षेत्र के देशों के नजरिए से एक मुख्य मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में नेविगेशन की आजादी सुनिश्चित करना है। ये दो ऐसे जलमार्ग हैं जो उनकी नजर में क्षेत्रीय समस्या से बढ़कर वैश्विक समस्या बन गए हैं।

ईरान को घेरने के लिए अरब-इजरायल की सीक्रेट बैठक

इस बीच US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पिछले हफ्ते जर्मनी में एक खास बैठक बुलाई। ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से यह अपनी तरह की पहली बैठक थी जिसमें अमेरिका, इजरायल और कई अरब देशों के सीनियर मिलिट्री कमांडर शामिल हुए। Axios के मुताबिक बैठक में शामिल लोगों ने ईरान के साथ युद्ध और इलाके में बढ़ते तनाव पर चर्चा की है।

एक्सियोस के मुताबिक CENTCOM इजरायल और सऊदी अरब के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने पर भी काम कर रहा है ताकि सऊदी अरब को हूतियों का मुकाबला करने में इजरायल की मदद मिल सके। हाल के हफ्तों में सऊदी अरब को हूतियों से कई झटके लगे हैं और वह काफी हद तक अकेला पड़ गया है। पाकिस्तान और तुर्की के साथ जो रक्षा गठबंधन वह बनाना चाहता था वह रियाद की नजर में भरोसेमंद नहीं निकला।

सऊदी अरब पर कैसे डोरे डाल रहा इजरायल?

दरअसल हाल के महीनों में सऊदी अरब के रवैये और इजरायल से दूरी बनाने की वजह से यरूशलेम में काफी निराशा है लेकिन फिर भी इजरायली अधिकारी सऊदी अरब की मुश्किलों का मजा लेने की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। जेरूशलम पोस्ट से एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि ही इजरायली अधिकारी सऊदी अधिकारियों से यह नहीं कह रहे हैं कि 'जाओ तुर्की और पाकिस्तान से मदद मांगो।' बल्कि इजरायल सऊदी की मदद करना चाहता है।

इजरायली अधिकारी ने कहा 'इजरायल इस संकट को रियाद की दिशा बदलने के एक संभावित मौके के तौर पर देखता है। सऊदी अरब को मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े गुट से दूर करना और उसे क्षेत्र के उदारवादी देशों के फिर से करीब लाना। साथ ही यरूशलेम के अधिकारी इस बात पर जोर देते हैं कि सऊदी अरब को भी रिश्ते सुधारने के लिए काम करना होगा और इजरायल को उम्मीद है कि वे अपनी नीतियों में बदलाव करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को…
Advt.