2 साल में 8% तक का ब्याज और मोटा रिटर्न, क्या आपने इन टॉप 5 बैंक एफडी में लगाया है पैसा?

Updated on 16-09-2026 01:51 PM
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक, जहां पर भी निवेश पर अच्छा-खासा रिटर्न और कम रिस्क होता है, लोग वहां पैसे लगाना अच्छा मानते हैं। इन सभी निवेशों में से बैंक एफडी को एक सुरक्षित और तय ब्याज वाला अच्छा निवेश विकल्प माना जाता है।

एफडी का मतलब होता है कि आप एकमुश्त पैसा किसी बैंक योजना में एक निश्चित ब्याज पर एक तय समय क लिए जमा करते हैं। इस बीच हम बात बैंक एफडी की ही कर रहे हैं। हम यहां टॉप 5 सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) बैंक एफडी की बात कर रहे हैं, जो दो साल की एफडी पर 7.5 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का ब्याज दे रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि अगर आप 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो वह दो साल में कितने की हो जाएगी। मतलब कि आपको दो साल बाद कितने रुपये मिलेंगे।

7.5% से 8% तक का ब्याज

हमारे देश में वरिष्ठ नागरिक 60 साल या उससे अधिक की उम्र वाले होते हैं। इन्हें सरकार कई प्रकार की सुविधाएं देती हैं। वहीं, बैंक अपनी एफडी पर आम इंसान की तुलना में इन्हें अधिक ब्याज देते हैं। देश के कई बैंक हैं जो सीनियर सिटीजन के लिए एफडी (सावधि जमा) की सुविधा देते हैं। इनमें से हम पांच ऐसे बैंकों को बता रहे हैं, जो 7.5 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का ब्याज देते हैं। इन बैंकों के नाम इस प्रकार से हैं -
  • DCB बैंक
  • बंधन बैंक
  • इंडसइंड बैंक
  • RBL बैंक
  • IDFC फर्स्ट बैंक

एफडी का 10 हजार रुपया 2 साल में कितना होगा?

देश के सीनियर सिटीजन की एफडी पर डीसीबी बैंक सालाना 8 फीसदी का ब्याज दे रहा है। मान लीजिए कि अगर आप इस बैंक में 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं, तो इसपर आपको सालाना 8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से जमा राशि के ठीक दो साल बाद आपको इस एफडी के जरिए कुल 11,717 रुपये मिलेंगे।

ऐसी ही अगर आप इंडसइंड बैंक में भी 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो इसपर 7.8 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। ठीक दो साल बाद आपकी यह 10 हजार रुपये की राशि ब्याज मिलने के साथ 11,659 रुपये हो जाएगी। बाकी तीन बैंकों और उनके रिटर्न की जानकारी नीचे चार्ट में दी गई है।
  1. सीनियर सिटीजन को कितना ब्याज मिलता है?
    सीनियर सिटीजन को आमतौर पर 6.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज मिलता है।
  2. सीनियर सिटीजन कौन होते हैं?
    सीनियर सिटीजन, वो होते हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो गई होती है।
  3. भारत में अति वरिष्ठ नागरिक कौन होते हैं?
    भारत में अति वरिष्ठ नागरिक 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लोग होते हैं।
  4. सीनियर सिटीजन के लिए डीसीबी बैंक एफडी पर कितना ब्याज देता है?
    सीनियर सिटीजन के लिए डीसीबी बैंक एफडी पर 8% का ब्याज देता है।
  5. वरिष्ठ नागरिकों को RBL बैंक एफडी पर कितना ब्याज देता है?
    वरिष्ठ नागरिकों को RBL बैंक एफडी पर 7.7% का ब्याज देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.