'मक्का पैक्‍ट लागू होने की चरण में पहुंचा', पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, क्या हूतियों से लड़ेगा जंग?

Updated on 17-09-2026 11:42 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति आ गई है। उन्होंने वादा किया कि किसी भी हमले की स्थिति में पाकिस्तान और तुर्की, दोनों ही सऊदी अरब के साथ व्यावहारिक और कूटनीतिक रूप से खड़े रहेंगे। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बयान उस वक्त आया है जब सऊदी पर हूती विद्रोहियों के हमले हो रहे हैं और मक्का पैक्ट के बाद भी पाकिस्तान और तुर्की मदद के लिए नहीं पहुंचे हैं।

एक निजी टीवी कार्यक्रम 'आज शाहजेब खानजादा के साथ' में बात करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने मक्का और मदीना के पवित्र शहरों की रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने इन स्थलों की सुरक्षा को एक 'शाश्वत समझौता' बताया और कहा कि पवित्र शहरों पर किसी भी हमले का पाकिस्तान जवाब देगा चाहे कोई औपचारिक समझौता हो या न हो। उन्होंने कहा कि किसी समझौते के ना होने पर भी पाकिस्तान सऊदी अरब की रक्षा करेगा खासकर तब जब मक्का और मदीना के पवित्र शहरों पर हमला हो।

क्या पाकिस्तान वाकई सऊदी की रक्षा में भेजेगा सेना?

ख्वाजा आसिफ ने कहा 'अगर कोई समझौता न भी होता और सऊदी अरब पर हमला होता खासकर मक्का और मदीना जैसे पवित्र शहरों पर, तो भी हम एक कभी न खत्म होने वाले समझौते से बंधे हैं। हम काबा और मदीना की रक्षा करेंगे।' उन्होंने आगे कहा 'उनकी रक्षा करना हमारा धार्मिक कर्तव्य है। तो हां दुनियावी समझौते भी हैं और उनका अपना महत्व है जिसका हम सम्मान भी करते हैं लेकिन अगर 'अल्लाह के घर' या पैगंबर (PBUH) की जन्मस्थली पर हमला होता है तो दुनिया में कहीं भी बैठा कोई भी मुसलमान किसी समझौते का इंतजार नहीं करेगा। इसकी रक्षा करना हमारा धार्मिक फर्ज है।'
वहीं ख्वाजा आसिफ ने मक्का डिफेंस अलायंस का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच एक-दूसरे की रक्षा करने का 'दुनियावी समझौता' हर हालात में लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि यह एक आपसी समझौता है जिसके तहत अगर तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होता है तो तीनों देश मिलकर उसकी रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा 'यह एक आपसी समझौता है जिसके तहत अगर कोई किसी एक देश पर हमला करता है तो तीनों देश मिलकर उसकी रक्षा करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि इसमें 'बिल्कुल भी कोई अस्पष्टता नहीं है' क्योंकि ये दोनों बातें पाकिस्तान पर भी लागू होती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को…
Advt.