गौतम अडानी के हाथ से फिसली एशिया के सबसे बड़े रईस की कुर्सी, कौन निकल गया है उनसे आगे?
Updated on
16-09-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके हाथ से एशिया के सबसे बड़े रईस की कुर्सी निकल गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक चीन की कंपनी ByteDance के फाउंडर झांग यिमिंग अब उनसे आगे निकल गए हैं। हालांकि दोनों की नेटवर्थ 105 अरब डॉलर है लेकिन दशमलव के बाद की गणना में यिमिंग आगे हैं।
अडानी एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 20.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। दूसरी ओर यिमिंग की नेटवर्थ 40.3 अरब डॉलर बढ़ी है। वह दुनिया में 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में उनकी नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है। इस महीने उनकी संपत्ति में $12 बिलियन से अधिक का उछाल आया।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…