टाटा ग्रुप की कंपनियों की टाटा संस में है 12.9% हिस्सेदारी, लिस्टिंग से किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
Updated on
14-09-2026 01:20 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अर्जी आरबीआई को दी थी। लेकिन केंद्रीय बैंक ने इसे खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि आईपीओ के लिए टाटा संस की वैल्यूएशन 9 से 12.5 लाख करोड़ रुपये तक रह सकती है। कंपनी की लिस्टिंग से टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) और टाटा केमिकल्स के शेयरों को फायदा हो सकता है।
टाटा ग्रुप की इन तीनों लिस्टेड कंपनियों की टाटा संस में लगभग 2.5-3% हिस्सेदारी है। टाटा केमिकल्स की टाटा संस में 2.53% हिस्सेदारी है। टाटा संस की लगभग 12 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के आधार पर इसकी कीमत लगभग 30,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसकी तुलना में टाटा केमिकल्स का मार्केट कैप पिछले बंद भाव पर लगभग 15,594 करोड़ रुपये है।
किसे होगा फायदा?
इसी तरह टाटा स्टील और TMPV, दोनों की टाटा संस में लगभग 3.06% हिस्सेदारी है। इनकी हिस्सेदारी की कीमत लगभग 36,348 करोड़ रुपये आंकी गई है। टाटा ग्रुप की अन्य लिस्टेड कंपनियों इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की भी टाटा संस में लगभग 0.43% से 1.65% तक हिस्सेदारी है।
इस तरह टाटा संस की लगभग 12 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित वैल्यूएशन के आधार पर टाटा ग्रुप की छह लिस्टेड कंपनियों के पास टाटा संस के लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये के शेयर हैं। गणेश चतुर्थी के कारण आज शेयर बाजार में छुट्टी है। इसलिए नए घटनाक्रम से इन कंपनियों के शेयरों पर मंगलवार को असर दिख सकता है।
किसकी कितनी हिस्सेदारी?
टाटा संस की कुल 12.9% हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की कंपनियों के पास है। टाटा ट्रस्ट्स के पास सबसे ज्यादा करीब 66% हिस्सेदारी है। इनमें सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के पास 28%, सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास 24% और बाकी ट्रस्ट्स के पास 14% हिस्सेदारी है। एसपी ग्रुप के पास 18.4% हिस्सेदारी है जबकि अन्य के पास 2.7% हिस्सेदारी है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…