शहबाज से पहली बार मिले तारिक रहमान, संयुक्त राष्ट्र के मंच पर पाकिस्तान-बांग्लादेश की दिखी दोस्ती, द‍िया समर्थन

Updated on 25-09-2026 11:48 AM
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और बेहतर सहयोग के मौकों पर चर्चा की। शहबाज शरीफ ने इस मुलाकात के बाद एक पोस्ट में कहा 'आज सुबह न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री महामहिम तारिक रहमान के साथ बहुत ही गर्मजोशी भरी और दोस्ताना बातचीत हुई।'

पाकिस्तानी पीएम ने कहा 'हमारी बहुत उपयोगी चर्चा में प्रधानमंत्री रहमान और मैंने व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में पाकिस्तान-बांग्लादेश के द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ बहुपक्षीय मंचों पर भी दोनों देशों के बीच करीबी तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।'

पीएम बनने के बाद शहबाज से पहली बार मिले तारिक रहमान

शहबाज शरीफ ने आगे कहा 'मैंने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील-उर-रहमान को 81वें UNGA की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी और उन्हें महासभा के सफल संचालन में पाकिस्तान के समर्थन का भरोसा दिलाया।' वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और पाकिस्तान-बांग्लादेश संबंधों में आई सकारात्मक गति पर संतोष व्यक्त किया। शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के साथ आपसी फायदे वाले द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के पाकिस्तान के संकल्प को दोहराया।

वहीं बांग्लादेश की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने न्यूयॉर्क में अपने पाकिस्तानी समकक्ष शहबाज शरीफ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और बेहतर सहयोग के मौकों पर चर्चा की। तारिक रहमान के प्रधानमंत्री के असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी केएम नजमुल हक के मुताबिक यह बैठक गुरुवार सुबह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई। नजमुल ने बताया कि दोनों नेताओं ने बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों के अलग-अलग पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

तारिक-शहबाज मुलाकात पर बांग्लादेश का बयान

केएम नजमुल हक ने कहा कि दोनों नेताओं ने उन क्षेत्रों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया जहां दोनों देश अपने लोगों के फायदे के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। नजमुल ने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी सम्मान, समझ और सहयोग के आधार पर संबंधों को मज़बूत करने पर जोर दिया। वे साझा हितों के मुद्दों पर नियमित बातचीत और संवाद बनाए रखने की जरूरत पर भी सहमत हुए। तारिक के साथ बैठक में बांग्लादेश के वित्त मंत्री अमीर खोसरू महमूद चौधरी, विदेश मंत्री खलीलुर रहमान, राज्य मंत्री हुमायूं कबीर और संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि आइरीन खान शामिल हुईं थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को…
Advt.