चोरी का शक, जूनियर्स के हाथों में रखे अंगारे:मंडला में हॉस्टल में सीनियर्स ने 3 बच्चों को बेल्ट से पीटा; छत से फेंकने की धमकी

Updated on 25-09-2026 01:30 PM

मंडला के पाठा सिहोरा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सरकारी छात्रावास में 6वीं कक्षा के 3 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

आरोप है कि 7वीं-8वीं के करीब 9 सीनियर छात्रों ने उन्हें रात में सोते समय उठाया और पैसे चोरी करने के शक में बेल्ट से पीटा। इसके बाद बच्चों के हाथों में अंगारे रखे गए।

घटना सोमवार 21 सितंबर की बताई जा रही है। बच्चों के हाथ झुलस गए और छाले पड़ गए। गुरुवार को परिजन के मीडिया से बातचीत करने के बाद मामला सामने आया।

सीनियर्स ने कहा- चोरी नहीं की तो हाथ नहीं जलेंगे

एक बच्चे ने बताया कि उसे रात करीब 2 बजे उठाया गया था। सीनियर छात्रों ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। इसके बाद कहा कि जिसने चोरी नहीं की होगी, उसके हाथ नहीं जलेंगे और उसके हाथ में जलता हुआ अंगारा रख दिया।

बच्चे के मुताबिक, सीनियर्स ने उसे छत से फेंकने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बारे में किसी को बताने से मना किया गया था।

पिता को फोन कर बताई घटना बच्चे ने बाद में फोन पर अपने पिता राजेश कुलस्ते को घटना की जानकारी दी। राजेश सिवनी जिले के जमुनिया गांव के रहने वाले हैं और नागपुर में मजदूरी करते हैं। बेटे की सूचना मिलने के बाद वे नागपुर से पाठा सिहोरा पहुंचे।

परिजन का कहना है कि उनके बेटे को पहले भी परेशान किए जाने की शिकायत की गई थी। उनका आरोप है कि दो अन्य जूनियर छात्रों के साथ भी इसी तरह की घटना हुई है। वे मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं।

अधीक्षक बोले- घटना के वक्त हॉस्टल में नहीं था

छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार उइके ने बताया कि घटना के वक्त वे हॉस्टल में नहीं थे और बालाघाट गए हुए थे। सीनियर छात्रावास के अधीक्षक भी अवकाश पर थे। उस समय सिर्फ चौकीदार मौजूद था। उन्होंने बताया कि बच्चों के पिता से जानकारी मिलने के बाद उनका इलाज कराया गया।

दोनों छात्रावास अधीक्षकों को नोटिस

मामला सामने आने के बाद जनजातीय कार्य विभाग ने सीनियर और जूनियर दोनों छात्रावास के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सहायक आयुक्त अरुण शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच के लिए समिति बनाई गई है। समिति बच्चों के साथ हुई घटना, जिम्मेदारी और छात्रावास की व्यवस्थाओं से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित…
 01 October 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सक्षम, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च…
 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5-6 मई 2023 की रात चित्रकूट के मंदाकिनी घाट पर एक युवक और युवती के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने…
 30 September 2026
कुतिया ने CMHO कार्यालय में जन्मे पिल्लेमध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब प्रदेश नहीं कहते। इसकी एक बानगी छतरपुर में सामने आई है। यहां एक आवारा कुतिया ने मुख्य चिकित्सा…
 30 September 2026
शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को…
Advt.