सुस्त बाजार, तेज हलचल! सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट, जानें कौन से शेयर्स चमके और कौन से धड़ाम

Updated on 17-09-2026 12:18 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का दिखा। यह 74,182.62 पर खुला। निफ्टी 23,195.25 पर अपने कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी सेंसेक्स या निफ्टी ऊपर हो रहे हैं तो कभी नीचे। शेयर बाजार फ्लैट चाल में दिखा है और इसने निवेशकों में एक तरह की हलचल पैदा कर दी है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 में उछाल दिखा और 10 में गिरावट दर्ज की गई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सबसे अधिक 1.40 फीसदी की तेजी दिखी और यह 391.80 के लेवल पर दिखा। वहीं, एचडीएफसी में सबसे अधिक गिरावट 0.96 फीसदी की दिखी। यह लाल निशान में 715.50 पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल क्या है?

30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज सुबह 10 बजे 0.18 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इसमें 134.21 फीसदी का उछाल दिखा और यह 74,470.66 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इस दौरान निफ्टी 0.28 फीसदी की तेजी दिखाया। यह 64.20 अंक उछलकर हरे निशान में 23,281.80 पर कारोबार कर रहा था।

भारत को कुछ राहत मिली है- एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना ने कहा कि आज भारतीय बाजार दबाव में खुला है क्योंकि निवेशक US फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में 0.25% (25-bps) की बढ़ोतरी और इस साल के आखिर में एक और बढ़ोतरी के संकेत को पचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बाजार ने निचले स्तरों को बनाए रखने की कुछ क्षमता दिखाई है। मेरे लिए दिलचस्प बात यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है और ब्रेंट क्रूड $105 के आसपास है, जिससे भारत को कुछ राहत मिली है। तकनीकी तौर पर, मैं 23,100–23,070 के इमीडिएट सपोर्ट जोन पर नजर रख रहा हूं। अगर निफ्टी इस स्तर को बनाए रखता है, तो हम 23,400–23,500 की ओर एक और कोशिश देख सकते हैं। लेकिन अगर यह 23,070 के नीचे निर्णायक रूप से टूटता है, तो 23,000 अगला अहम स्तर होगा और शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर कमजोर बना रहेगा।
विपिन डिक्सेना-मार्केट एनालिस्ट

16 सितंबर को शेयर बाजार कैसा रहा?

16 सितंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स तेजी के साथ 450 अंक चढ़ा दिखा था। इसकी ओपनिंग 74,249.31 पर हुई थी। निफ्टी, जो 50 शेयरों का इंडेक्स है, यह कल हरे निशान में 23,576.15 पर खुला था। मार्केट के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में गिरावट और 24 में उछाल दिखा। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.45 फीसदी चढ़कर 74,336.45 पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 0.43 फीसदी बढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ था।
  1. आज सेंसेक्स कितने के स्तर पर खुला?
    आज सेंसेक्स 74,182.62 के स्तर पर खुला।
  2. आज निफ्टी कितने के स्तर पर खुला?
    आज निफ्टी 23,195.25 के स्तर पर खुला।
  3. निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना है?
    निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 है।
  4. आज डॉलर के मुकाबले रुपया कितने पर खुला है?
    आज डॉलर के मुकाबले रुपया 95.99 पर खुला। बुधवार को रुपया 95.96 रुपये पर बंद हुआ था।
  5. कच्चे तेल की ताजा कीमत क्या है?
    कच्चे तेल की ताजा कीमत 102.35 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि, इसमें उतार-चढ़ाव जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.