रामायणम्: रावण संग लड़ने वाला सफेद हाथी ऐरावत कौन! इंद्र का वाहन, यश के साथ स्वर्ग लोक में होगा भव्य युद्ध

Updated on 31-07-2026 01:24 PM
कई महीनों के इंतजार के बाद, नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह पौराणिक फिल्म कई अहम किरदारों और जबरदस्त युद्ध के सीन्स की पहली झलक दिखाती है। सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज की हो रही है, वह है हवा में लड़े जा रहे एक शानदार युद्ध में दिखाई देने वाला एक भव्य सफेद हाथी। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह जीव ऐरावत है, जो भगवान इंद्र की दिव्य सवारी है। इसके बारे में लोग भी काफी जानना चाह रहे हैं। आइए सबकुछ बताते हैं।

ऐरावत को देवताओं के राजा, भगवान इंद्र का दिव्य हाथी माना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, ऐरावत समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुआ था और बाद में इंद्र का दिव्य वाहन बना। पारंपरिक रूप से इसे एक शानदार सफेद जीव के तौर पर बताया गया है, जिसे अक्सर कई दांतों या सूंडों और सुनहरे कवच से सजा हुआ दिखाया जाता है। इसे ताकत, पवित्रता और दैवीय शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

ऐरावत के दिखने से किस बात का हिंट मिलता है?

ट्रेलर में ऐरावत का दिखना सिर्फ देखने में शानदार लगने वाली चीज से कहीं अधिक है। हो सकता है कि यह रामायणम् के सबसे अहम एपिसोड में से एक की झलक दिखा रहा हो। रावण का स्वर्ग लोक पर हमला, जिस पर भगवान इंद्र का राज था।

रावण के बेटे संग इंद्र की लड़ाई

यह सीन उस लड़ाई का भी संकेत हो सकता है जिसमें रावण का बेटा मेघनाद इंद्र को हराता है और 'इंद्रजीत' का खिताब पाता है, जिसका मतलब है 'इंद्र को जीतने वाला'। यह घटना भगवान राम के साथ आखिरी लड़ाई से बहुत पहले ही रावण के राज्य की जबरदस्त ताकत को दिखाती है

फिल्म में धरती से परे स्वर्ग की भी झलक

ऐरावत और देवताओं की लड़ाई को शामिल करके, फिल्म बनाने वाले यह दिखाना चाहते हैं कि यह संघर्ष सिर्फ धरती तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें खुद देवता भी शामिल हैं। बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीन से पता चलता है कि फिल्म इस महागाथा को एक भव्य सिनेमाई स्तर पर पेश करना चाहती है।

'रामायणम्' की शानदार कास्ट

नितेश तिवारी की निर्देशित 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी देवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में हैं। सहायक कलाकारों में कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल, सूर्पनखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, मंथरा के रूप में शीबा चड्ढा, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम रोल्स में हैं।

'रामायणम्' की रिलीज

मेकर्स ने 'रामायणम्' को दो हिस्सों वाली फिल्म के तौर पर बनाने की योजना बनाई है। पहला हिस्सा दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है। इस तरह भारत की सबसे महान महागाथाओं में से एक को बड़े पैमाने पर बड़े पर्दे पर लाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो…
 30 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्‍ना भाटिया की फिल्‍म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' पर वनदेवी और छठी मैया की खूब कृपा बरस रही है। पहले तीन दिनों में यह…
 30 September 2026
बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की त‍बीयत बिगड़ गई है, वह इस वक्‍त लंदन में हैं और उन्‍हें वहीं एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह खबर ऐसे…
 30 September 2026
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और…
 30 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी ऐतिहासिक ब्‍लॉकबस्‍टर भक्‍त‍ि ड्रामा फिल्‍म 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में न सिर्फ डटी हुई है, बल्‍क‍ि धुआंधार कमाई कर रही है। मंगलवार…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
Advt.