फोनपे, गूगल को होगा सबसे ज्यादा फायदा, UPI ट्रांजैक्शन पर मिलने वाला पैसा किसके खाते में जाएगा?

Updated on 16-09-2026 01:49 PM
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026 में कुल ₹29.9 लाख करोड़ राशि के 2,451 करोड़ ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए थे। इससे हालांकि थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप्स को कम हिस्सा मिलेगा, लेकिन MDR से उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि उनका बिजनेस मॉडल सस्टेनेबल हो जाएगा और उन्हें कमाई के दूसरे जरिया नहीं खोजने पड़ेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा फोनपे और गूगलपे को होगा।

यूपीआई में फोनपे का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 48.9 फीसदी है जबकि गूगल पे की हिस्सेदारी 37.7 फीसदी है। पेटीएम की हिस्सेदारी 8.3 फीसदी, क्रेड की 1 फीसदी, ऐमजॉन पे की 0.5 फीसदी और अन्य की 3.6 फीसदी है। यानी फोनपे और गूगल पे की कुल हिस्सेदारी 86.6 फीसदी है। फोनपे में अमेरिका की दिग्गज कंपनी वालमार्ट की हिस्सेदारी 71.77 परसेंट है जबकि गूगल पे का मालिकाना हक गूगल और इसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के पास है।

कैसे बंटेगी फीस?

हर ₹2,000 के पेमेंट पर मर्चेंट ₹8 फीस देगा। इसमें से इश्यू करने वाले बैंक (जिसके अकाउंट से पैसे दिए जाएंगे) को फीस के तौर पर ₹3.2 मिलेंगे जबकि पेमेंट पाने वाले बैंक (एक्वायरिंग बैंक) को ₹2.4 मिलेंगे। बाकी बचे ₹2.4 में से थर्ड-पार्टी ऐप PhonePe, Google Pay, Paytm, Amazon Pay या WhatsApp को ₹1.6 मिलेंगे और ऐप के लिए प्रोसेसिंग करने वाले बैंक को 80 पैसे मिलेंगे।

जिन बैंकों के पास सबसे ज्यादा बैंक अकाउंट हैं, उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि उन्हें फीस का बड़ा हिस्सा मिलेगा। सेविंग्स अकाउंट के लिए डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के आधार पर एसबीआई 25% मार्केट शेयर के साथ सबसे आगे है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा (8%), HDFC बैंक (6.2%), केनरा बैंक (5.9%) और यूनियन बैंक (5.6%) का नंबर आता है।

किसे होगा फायदा?

बैंकों के लिए यह डील और भी फायदेमंद है। थर्ड-पार्टी पेमेंट ऐप्स अपनी कमाई का कुछ हिस्सा उन बैंकों को भी देंगे जो ट्रांजैक्शन प्रोसेस करते हैं। प्रोसेसिंग बैंक को हिस्सा मिलेगा। साथ ही मर्चेंट की तरफ से ट्रांजैक्शन प्रोसेस करने वाले बैंक को भी हिस्सा मिलेगा। बैंक नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को भी थोड़ी इंटरचेंज फीस देते हैं। कुल मिलाकर एमडीआर की रकम को सात हिस्सेदारों में बांटी जाएगी।

टीओआई के मुताबिक पाइन लैब्स के CEO अमरीश राव ने कहा, "इस सेक्टर को लंबे समय से ऐसे सेक्टर के तौर पर देखा जाता रहा है जहां क्लियर मोनेटाइजेशन के बिना बड़े पैमाने पर काम किया गया है। UPI के लिए कमाई का एक सस्टेनेबल मॉडल इस सोच को बदल देगा, इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाएगा और फिनटेक इकोसिस्टम को जबरदस्त बढ़ावा देगा।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.