पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ दिव्य ज्योति और डॉ संजीव की एंट्री से फंसी BJP, खतरे में प्रोफेसर नवल की जीत!

Updated on 16-09-2026 02:21 PM
पटना: अब तक हर चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से एक नया कमाल करने वाले बीजेपी के उम्मीदवार प्रोफेसर नवल यादव की नैया इस बार डगमगा गई है। जनसुराज ने इस बार डॉ दिव्य ज्योति को उम्मीदवार बना कर संकट बढ़ा दिया है। वैसे भी राजद ने कभी जदयू के विधायक रहे डॉ संजीव को उतार कर बीजेपी उम्मीदवार की कुछ कम परेशानी नहीं बढ़ा दी है। आखिर पटना शिक्षक क्षेत्र का चुनाव क्यों इस बार चुनौती पूर्ण और रोचक हो गया है, इस गणित को समझें।


तीन दिग्गजों की टकराहट

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार विभिन्न पार्टी के उम्मीदवारों के बीच तो है ही, साथ ही तीन दिग्गज एक साथ एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा माना जाता रहा है कि शिक्षक क्षेत्र का चुनाव में पैसा का खेल खूब चलता है। संयोग से संघर्ष में तीनों उम्मीदवार गांठ के पूरे हैं। बीजेपी के उम्मीदवार तो पटना शिक्षक क्षेत्र से पांच बार एमएलसी रहे हैं। राजद के उम्मीदवार तो पूर्व मंत्री आरएन सिंह के बेटे हैं ही, जदयू से विधायक रहे हैं। डॉ दिव्या ज्योति भी किसी से कम नहीं हैं। ये चाणक्य कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर और चाणक्य फाउंडेशन की सीईओ भी। डॉ दिव्या ने महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों से प्रभावित होकर जन सुराज का दामन थाम लिया है।

तीनों मजबूत जातियों का प्रतिनिधित्व

पटना शिक्षक क्षेत्र से पांच बार विजयी रहे प्रो नवल किशोर यादव की पकड़ यादव समुदाय से आने वाले शिक्षकों पर रही है। ये पहले लालू यादव के छत्रछाया में भी राजनीति कर चुके हैं। लालू स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के प्रोडक्ट और अब बीजेपी की राजनीति करने वाले नवल किशोर यादव ने अपने वोट बैंक में बीजेपी वाले यादव वोटरों को भी शामिल किया है।


राजद के डॉ संजीव का स्ट्रेंग्थ पॉइंट

राजद के डॉ संजीव को भूमिहार जातियों के शिक्षकों का भरोसा तो है साथ ही राजद के MY समीकरण का वोट इनकी मूल ताकत है। चुकी ये जदयू में रहे हैं तो इनका संपर्क लव-कुश वोटरों के बीच भी रहा है।

जनसुराज की डॉ दिव्य ज्योति

जनसुराज की डॉ दिव्य ज्योति शिक्षाविद् तो हैं ही साथ ही अम्हारा गांव की धनाढ्य भूमिहार परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन्हें भी भूमिहार जाति के शिक्षक वोटरों के साथ अन्य सवर्ण खास कर ब्राह्मण शिक्षकों से उम्मीद है।

बांकीपुर उपचुनाव का प्रभाव पड़ा तो?

अगर पटना शिक्षक क्षेत्र के वोटिंग के दिन कहीं बांकीपुर उपचुनाव का प्रभाव हावी हुआ और जातीय बंधन टूट कर वोटिंग हुई तो जनसुराज के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

सवर्ण मतों में बिखराव हुए तो?

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अगर सवर्ण खासकर भूमिहार मतों में विभाजन हुआ तो इसका फायदा प्रो नवल यादव को हो सकता है। लगभग ढाई दशक से एक की शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि रहने की वजह से एंटी-इंकंबेंसी का भी खतरा मंडरा रहा है। ये खतरा टल गया तो ठीक नहीं तो विपक्ष इसका फायदा उठा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित…
 01 October 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सक्षम, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च…
 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5-6 मई 2023 की रात चित्रकूट के मंदाकिनी घाट पर एक युवक और युवती के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने…
 30 September 2026
कुतिया ने CMHO कार्यालय में जन्मे पिल्लेमध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब प्रदेश नहीं कहते। इसकी एक बानगी छतरपुर में सामने आई है। यहां एक आवारा कुतिया ने मुख्य चिकित्सा…
 30 September 2026
शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को…
Advt.