दुनिया का छठा सबसे बड़ा एक्सचेंज बना NSE, $47 बिलियन पहुंचा मार्केट कैप, कौन-कौन है इससे आगे?
Updated on
25-09-2026 12:04 PM
नई दिल्ली: एनएसई की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। कंपनी की बीएसई पर लिस्टिंग फीकी रही लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान यह शेयर 1878 रुपये तक गया और फिर 1818 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई मार्केट कैप के मामले में दुनिया का छठा सबसे बड़ा एक्सचेंज बन गया है। गुरुवार के बंद भाव पर इसका मार्केट कैप लगभग $47 बिलियन (₹4.5 लाख करोड़) तक पहुंच गया।
एनएसई का शेयर बीएसई पर ₹1,800 पर लिस्ट हुआ जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹1,785 था। यह कैश और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कुल टर्नओवर के हिसाब से देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। एनएसई का शेयर 43 गुना के प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जो इसके लिस्टेड ग्लोबल स्टॉक एक्सचेंजेज में सबसे ज्यादा है। यह वैल्यूएशन प्रीमियम निवेशकों की उम्मीदों को दिखाता है।
कौन-कौन हैं टॉप पर
ब्लूमबर्ग के मुताबिक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) की पैरेंट कंपनी इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) $87.8 बिलियन के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे बड़ी लिस्टेड एक्सचेंज कंपनी है। इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग एक्सचेंजेज एंड क्लियरिंग और डॉयचे बोर्स हैं। इनका मार्केट कैप क्रमशः $63.6 बिलियन और $59.5 बिलियन है। नैस्डैक और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप का मार्केट कैप क्रमशः $53.3 बिलियन और $53 बिलियन है।
ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट कैप बेस छोटा होने के बावजूद, NSE का P/E मल्टीपल टॉप पांच ग्लोबल एक्सचेंजों की 25-30 गुना की रेंज से काफी ऊपर है और 10 सबसे बड़े लिस्टेड एक्सचेंज ऑपरेटरों की 24-34 गुना की रेंज से भी ज्यादा है। बढ़ती आय, बचत के बढ़ते फाइनेंशियलाइज़ेशन और रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के कारण भारत के कैपिटल मार्केट में मजबूत स्ट्रक्चरल ग्रोथ की उम्मीद है।
ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी
रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कैश मार्केट टर्नओवर फाइनेंशियल ईयर 2026 में ₹280 लाख करोड़ से बढ़कर FY30 तक ₹473-507 लाख करोड़ होने का अनुमान है। इसके सालाना 14-16% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी के मामले में भी NSE की तुलना दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनियों से अच्छी है। इसका ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 66.9% है, जो पांच सबसे बड़ी लिस्टेड एक्सचेंज कंपनियों के 53-80% की रेंज में ऊपरी स्तर पर है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…