लंबी अवधि की SIP की है तलाश? ये 5 फंड कराएंगे मालामाल, 25% तक का धांसू रिटर्न!

Updated on 17-09-2026 12:14 PM
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट के जानकार इस प्रकार के निवेश को शेयर बाजार में सीधे निवेश से कम जोखिम वाला मानते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश का पैसा संबंधित फंड मैनेजर के द्वारा शेयर बाजार, बॉन्ड समेत अन्य जगहों पर लगाया जाता है।

ऐसे में कई ऐसे निवेशक हैं, जिन्हें लंबी अवधि की एसआईपी वाले म्यूचुअल फंड की तलाश है। अगर आपको भी इसकी जरूरत है तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां टॉप 5 एसआईपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लंबी अवधि यानी कि 10 साल में 20 फीसदी से लेकर के 24.9 (लगभग 25%) फीसदी तक का बंपर रिटर्न दिया है। आइए अब इनके बारे में जानते हैं।

क्वांट स्मॉल कैप ने 10 वर्षों में कितना रिटर्न दिया है?

क्वांट स्मॉल कैप फंड की बात करें तो इसने अपने पात्र एसआईपी निवेशकों को बीते 10 वर्षों में 24.9 फीसदी यानी कि करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी अभी (16 सितंबर तक) की नेट एसेट वैल्यू (NAV) 314.1783 रुपये है। इसमें आप कम से कम 5 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं और एसआईपी की शुरुआत 1000 रुपये से कर सकते हैं।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप ने 10 साल में कितना रिटर्न दिया है?

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप की बात करें तो इसने बीते 10 वर्षों में 21.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसकी अभी की NAV 204.616 रुपये की है। इसमें आप कम से कम 5000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

SIP में निवेश के लिए किन बातों का ध्यान रखें?

  • SIP में निवेश के लिए कई बातों का ध्यान रखना होता है। इनमें सबसे पहली बात यह होती है कि आप सही फंड का चुनाव करें।
  • अपने वित्तीय लक्ष्य को पहले से सेट रखें। आपको पहले से मालूम होना चाहिए कि आप कितने वर्षों के लिए निवेश कर रहे हैं और कितनी राशि का कर रहे हैं।
  • किसी भी एसआईपी फंड को चुनने से पहले उसके रिटर्न, जोखिम और फंड के प्रदर्शन को मालूम कर लें।
  • बाजार के उतार-चढ़ाव से डरे नहीं, बल्कि अपने निवेश को बनाए रखें।
  • एसआईपी के लिए पेमेंट मोड का भी चुनाव कर लें। आप चाहें तो ऑटो-डेबिट सेट कर सकते हैं, ताकि समय के साथ आपकी एसआईपी जमा हो सके।
  • समय के साथ स्टेप अप के ऑप्शन को भी चुन सकते हैं। इससे एक तय राशि तय समय पर आपकी एसआईपी में जुड़ती रहती है, इससे आपकी आय बढ़ने पर एसआईपी जमा की राशि भी बढ़ती है और जिसका फायदा रिटर्न के समय अच्छा-खासा देखने को मिल सकता है।
  1. SIP का फुल फॉर्म क्या होता है?
    SIP का फुल फॉर्म सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान होता है।
  2. SIP कम से कम कितने रुपये से शुरू की जा सकती है?
    SIP कम से कम 100 रुपये से शुरू की जा सकती है।
  3. क्वांट ELSS टैक्स सेवर ने बीते 10 वर्षों में कितना रिटर्न दिया है?
    क्वांट ELSS टैक्स सेवर ने बीते 10 वर्षों में 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
  4. यूनियन स्मॉल कैप ने 10 साल में कितना रिटर्न दिया है?
    यूनियन स्मॉल कैप ने 10 साल में 20.1 फीसदी का रिटर्न दिया है।
  5. एसआईपी कैसे करें?
    एसआईपी के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ पहले केवाईसी करें। उसके बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ग्रो, क्वॉइन का उपयोग करने एसआईपी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.