कम निवेश पर छप्परफाड़ कमाई! इन 5 स्कीम पर आपकी नजर पड़ी?

Updated on 25-09-2026 12:06 PM
नई दिल्ली: देश-दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच लोग भविष्य के लिए अपनी सैलरी या कमाई से कुछ बचत की भी प्लानिंग करते हैं। ऐसे में उन्हें ऐसी स्कीम और खासकर के सरकारी प्लान की जरूरत होती है, जो केवल कम निवेश पर अच्छा रिटर्न ही न दे, बल्कि उनके निवेश को भी सुरक्षित रखे। किसी भी ग्राहक को ऐसा ना लगे कि उनका निवेश का पैसा डूब जाएगा या कोई लेकर भाग जाएगा।

अगर आपको भी कम निवेश पर अच्छी कमाई वाली योजना की तलाश है और आप सरकारी बचत योजना को ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां पांच स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जो सालाना 7.1% से 8.2% तक का ब्याज देती हैं।

निवेश के लिए पांच सरकारी बचत योजनाएं कौन सी हैं?

वैसे तो सरकार के द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन हम यहां 5 ऐसी बचत योजनाओं के बारे में बता रहे हैं, जो अपने निवेशकों को कम से कम निवेश की शुरुआत पर भी अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। इन योजनाओं के नाम हैं-

  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
  • सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSY)
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
  • किसान विकास पत्र (KVP)
  • पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)
इन योजनाओं में आप कम से कम 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का निवेश करते हैं। वहीं, अधिकतम निवेश 1.5 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक कर सकते हैं। इनमें से किसान विकास पत्र में अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।

7.1% से 8.2% तक मिलेगा सालाना ब्याज

इन सरकारी योजनाओं में 7.1 फीसदी से लेकर के 8.2 फीसदी तक का सालाना ब्याज मिलता है। जानकारी के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है।

वहीं, किसान विकास पत्र पर 7.5 फीसदी, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर 7.4 फीसदी और पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है। आप इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी डाकघर और अधिकृत बैंक में जाकर खाता खोल सकते हैं।
  1. सुकन्या समृद्धि योजना पर सालाना कितना ब्याज मिलता है?
    सुकन्या समृद्धि योजना पर सालाना 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
  2. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर कितना ब्याज मिलता है?
    सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2% का ब्याज मिलता है।
  3. क्या पब्लिक प्रोविडेंट फंड में टैक्स छूट का फायदा मिलता है?
    हां, पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है।
  4. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में अधिकतम कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
    सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।
  5. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कम से कम कितने रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं?
    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.