तुरंत 50000 का लोन कैसे लें? जानें पात्रता, EMI, जरूरी दस्तावेज समेत अन्य जानकारी

Updated on 17-09-2026 12:27 PM
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर के वाहनों के लिए लोन तक, हर प्रकार के लोन शामिल हैं। इस दौरान लोन लेने वालों को वैसे लोन की जरूरत होती है, जिसपर कम से कम ब्याज ही नहीं लगे बल्कि जरूरत पड़ने पर जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी लोन का पैसा मिल जाए।

इस बीच एक सवाल है कि अगर आपको तुरंत 50 हजार रुपये का लोन चाहिए तो कैसे मिलेगा। कौन से बैंक कितनी जल्दी लोन का पैसा आपके खाते में भेज देंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं। इसके साथ ही जानेंगे कि इसके लिए पात्रता, EMI और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

तुरंत 50000 का लोन कैसे लें ?

आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए 50 हजार रुपये का पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए देश के कई बैंक, वित्तीय संस्था और एनबीएफसी अपने ग्राहकों को सुविधा देते हैं। इस लोन को लेने के लिए इसपर सालाना ब्याज दर 9.99 फीसदी की दर से शुरू होती है। आप इस लोन के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर विजिट कर सकते हैं।

कौन सा बैंक तुरंत 50 हजार का लोन देता है?

देश में कई सारे बैंक और वित्तीय संस्था हैं, जो पात्र ग्राहकों को तुरंत 50 हजार रुपये के लोन देने की बात करते हैं। आमतौर पर देखें तो 50 हजार का लोन 24 से 48 घंटों में भी मिल सकता है। कई मामलों में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। अगर आपका लोन प्री-अप्रूव्ड है तो यह तुरंत मिल सकता है। उदाहरण के लिए IDFC फर्स्ट बैंक 10 सेकंड में लोन डिस्बर्सल (पैसे की भुगतान) का दावा करता है। हालांकि, आमतौर पर अन्य बैंकों में तीन से पांच वर्किंग डे में आपको लोन मिल जाता है।

50 हजार के लोन के लिए पात्रता क्या है?

  • 50 हजार के लोन के लिए पात्रता इस प्रकार से है-
  • आपकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आपका प्रोफाइल सैलरीड और सेल्फ एंप्लॉयड हो।
  • आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक हो।
  • आपके पास कम से कम एक साल की नौकरी करने का एक्सपीरिएंस हो।
  • आपकी सैलरी कम से कम 15 हजार रुपये हो।
  • अलग-अलग बैंकों के हिसाब से पात्रता अलग-अलग भी हो सकती है।

50 हजार के लोन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?

  • 50 हजार के लोन के लिए जरूरी दस्तावेजों में कई कागजात शामिल हैं, जो इस प्रकार से हैं-
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि)
  • निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, गैस बिल आदि)
  • बैंक स्टेटमेंट
  • इनकम टैक्स रिटर्न अगर हो तो
  • सैलरी स्लिप
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इसके अलावा बैंकों के हिसाब से अन्य जरूरी दस्तावेज भी लग सकते हैं।
  1. 50 हजार के पर्सनल लोन पर कितना ब्याज लगता है?
    50 हजार के पर्सनल लोन पर 9.99% प्रति वर्ष से ब्याज दर की शुरुआत होती है। अलग-अलग बैंकों के आधार पर ब्याज दर में बदलाव संभव है।
  2. 50 हजार के लोन की EMI कितनी होगी?
    50 हजार के लोन की EMI 4442 रुपये प्रति महीने एक साल के लिए होगी। यह 12 फीसदी के ब्याज दर से है। बैंक और समय के अनुसार, इसमें भिन्नता हो सकती है।
  3. लोन डिस्बर्सल का अर्थ क्या होता है?
    लोन डिस्बर्सल का अर्थ बैंक के द्वारा लोन या पैसे का भुगतान करना होता है।
  4. लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    लोन लेते समय लोन चुकाने की समयसीमा, ब्याज दरें, हिडन फीस या चार्जेज, बैंक आदि का ध्यान रखना चाहिए।
  5. सिक्योर्ड लोन क्या होता है?
    सिक्योर्ड लोन में आपको किसी बैंक से ऋण लेने के लिए कोई संपत्ति, सोना, गाड़ी, घर, जमीन आदि को गिरवी रखना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.