नो बॉल से जूझने के बाद भी आकिब नबी छाए, काउंटी क्रिकेट में स्विंग से मचाया कोहराम

Updated on 16-09-2026 01:43 PM
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल की बॉलिंग की। वह सरे की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम की भिड़ंत काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के 64वें मुकाबले में ग्लेमोर्गन से हो रही है। पहली पारी में सरे के गेंदबाजों ने ग्लेमोर्गन को 132 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

आकिब नबी ने स्विंग में फंसाया

सरे की टीम के लिए आकिब नबी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर डाले और 4 बल्लेबाजों को आउट किया। ये चारों विकेट प्रमुख बल्लेबाजों के थे। सभी ने नबी की स्विंग पर अपना विकेट गंवाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एशा ट्रिब को आउट किया। इसके बाद नंबर-3 पर उतरे जैक होप बेल और नंबर-4 पर आए कप्तान किरन कार्लसन का विकेट लिया। उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज बिली रूट का भी विकेट लिया।

नो बॉल से नबी ने 8 रन दिए

10 ओवर के स्पेल में आकिब नबी ने 36 रन दिए। अपने 10 ओवर में जम्मू कश्मीर के गेंदबाज ने 8 नो बॉल डाले। सर के लिए अन्य तीन गेंदबाज डेनियल वोरैल, मैथ्यू फिशर और टॉम लॉज ने 2-2 शिकार किए। इससे पहले यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में नबी ने सिर्फ दो ही विकेट लिए थे। ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

सरे की टीम 115 रनों पर ऑलआउट

सरे की बैटिंग भी नहीं चली और रोरी बर्न्स की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 115 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में आकिब नबी खाता भी नहीं खेल पाए। जैन उल हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो टिम वान डेर गुगटन को 3 और मीर हमजा को दो विकेट मिले। पहले दिन स्टंप के समय दूसरी पारी में ग्लेमोर्गन ने बिना विकेट खोए 30 रन बना चुकी है। दूसरी पारी में नबी 4 ओवर में दो नो बॉल डाल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
Advt.