कॉलेज फीस के नहीं थे पैसे, 3 दिन रोए, फिर 17 घंटे काम कर 25 की उम्र में YouTube से बने करोड़पति

Updated on 25-09-2026 12:07 PM
नई दिल्ली: कहते हैं कि मुश्किल हालात इंसान को तोड़ भी सकते हैं और उसे कुछ बड़ा करने की वजह भी दे सकते हैं। ऐसी ही कहानी है टेक्नोलॉजी यूट्यूबर मनोज सारू की। एक समय उनके पास कॉलेज की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे। बीटेक में दाखिले के लिए करीब 1 लाख रुपये की जरूरत थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि यह रकम जुटाई जा सके।

मनोज के मुताबिक, कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाने के बाद वह करीब तीन दिन तक लगातार रोते रहे। लेकिन इसके बाद उन्होंने तय किया कि सिर्फ परेशान होने से कुछ नहीं बदलेगा। उन्हें खुद ही कोई रास्ता निकालना होगा। यही सोच आगे चलकर उनकी जिंदगी बदलने की वजह बनी।

कंप्यूटर में थी दिलचस्पी

मनोज का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था और वह किराए के घर में रहते थे। हालांकि, उनकी दिलचस्पी शुरू से ही कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में थी। कॉलेज की फीस का इंतजाम नहीं हो पाने के कारण उन्हें पढ़ाई में एक साल का गैप लेना पड़ा।

इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे आर्टिकल पर पड़ी, जिसमें घर बैठे इंटरनेट के जरिए लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। इस आर्टिकल ने उन्हें ऑनलाइन काम करने के लिए प्रेरित किया। यह वही दौर था जब भारत में जियो की शुरुआत के बाद इंटरनेट तेजी से आम लोगों तक पहुंच रहा था।

पहला YouTube चैनल हुआ डिलीट

मनोज ने इंटरनेट पर पैसे कमाने के तरीकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इसके बाद उन्होंने टेक्नोलॉजी से जुड़ा अपना पहला यूट्यूब चैनल बनाया। कुछ समय की मेहनत के बाद चैनल पर करीब 25-26 हजार सब्सक्राइबर्स हो गए। उनके कुछ वीडियो भी वायरल होने लगे थे। लेकिन उन्हें यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस की पूरी जानकारी नहीं थी। इसी वजह से एक दिन उनका पहला चैनल डिलीट हो गया। यह उनके लिए बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

बनाया ' टेक्नोलॉजी ज्ञान ' चैनल

पहला चैनल खत्म होने के बाद मनोज ने दोबारा शुरुआत की। उन्होंने नया चैनल बनाया, जिसका नाम टेक्नोलॉजी ज्ञान रखा। इस बार उन्होंने लगातार सीखने और वीडियो बनाने पर ध्यान दिया। करीब दो साल की मेहनत के बाद उन्हें यूट्यूब से पहला पेमेंट मिला। यह रकम 250 डॉलर थी। मनोज के लिए यह सिर्फ पैसा नहीं था, बल्कि इस बात का सबूत था कि वह इंटरनेट के जरिए अपना करियर बना सकते हैं।
उन्होंने इस पहली कमाई को खर्च करने के बजाय दोबारा अपने काम में लगाया। वेबसाइट, डोमेन और ऑनलाइन प्रमोशन जैसी चीजों पर उन्होंने पैसा खर्च किया।

कॉलेज के साथ रोज 17-18 घंटे तक काम

मनोज ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। वह कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूब और ब्लॉगिंग पर काम करते थे। उनके मुताबिक, कई बार वह रोज 17-18 घंटे तक कंप्यूटर पर काम करते थे।

जिस कमरे में वह काम करते थे, वह काफी छोटा था और आसपास शोर भी रहता था। इसलिए कई बार वह रात 1-2 बजे तक या फिर 3 बजे तक वीडियो बनाते थे। दिन का बड़ा हिस्सा कंटेंट लिखने, ब्लॉगिंग और रिसर्च में निकल जाता था। इसके बाद वीडियो की एडिटिंग भी करनी होती थी। धीरे-धीरे उनके चैनल की कमाई बढ़ने लगी। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें हर महीने 30-40 हजार रुपये मिलने लगे।

जब खुद आने लगे ऑफर

मनोज ने बताया है कि करियर के शुरुआती दौर में जब वह ब्रांड्स को ईमेल करते थे तो उन्हें जवाब तक नहीं मिलता था। लेकिन लगातार काम करने के बाद स्थिति बदलने लगी। उनके टेक्नोलॉजी से जुड़े ट्यूटोरियल वीडियो लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगे। 2018-19 के दौरान उनके चैनल को खासा फायदा मिला और उनके कई वीडियो तेजी से वायरल हुए। इसके बाद उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगातार बढ़ती गई। एक समय उनके चैनल ने 10 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया।

25 साल की उम्र में करोड़पति बनने का दावा

मनोज के मुताबिक, उनकी मेहनत का नतीजा यह रहा कि वह महज 25 साल की उम्र में करोड़पति बन गए। आज उनके यूट्यूब चैनल पर 1.61 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी कमाई लाखों रुपये महीने तक पहुंच चुकी है। कुछ महीनों पहले उन्होंने चार कमरों का फ्लैट भी खरीदा है। आज ब्रांड्स खुद उनसे संपर्क करते हैं, जबकि करियर की शुरुआत में उन्हें कंपनियों के जवाब का इंतजार करना पड़ता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
 30 September 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया करीब 10,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज जुटाने की तैयारी कर रही है। इस रकम का इस्तेमाल विमान बेड़े के विस्तार, मौजूदा विमानों के रिफर्बिशमेंट और…
 30 September 2026
मुंबई: भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB)। रिजर्व बैंक से इसे यूनिवर्सल बैंक में बदलने की इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी…
 30 September 2026
नई दिल्ली: फूड रेगुलेटर FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अथॉरिटी ने एक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐपल ने भारत में ऐपल पे लॉन्च किया है। कंपनी से इस सर्विस की शुरुआत एक्सिस बैंक…
 30 September 2026
नई दिल्ली: देश में गांव से लेकर शहर तक, आप जहां पर भी देखें, तो आपको ई-रिक्शा की सवारी जरूर मिल जाएगी। बैटरी पर चलने वाली यह तीन पहिया वाली…
 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
Advt.