मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ

Updated on 13-09-2026 07:13 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर सोमवार 14 सितंबर को शाम 4 बजे भारत भवन में ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’ का शुभारंभ करेंगे। भारतीय भाषाओं की विविधता में निहित भारतीय संस्कृति, जीवन-मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को केंद्र में रखते हुए 14 एवं 15 सितंबर 2026 दो दिवसीय अनुष्ठान का केन्द्रिय विषय ‘मातृभाषा, संस्कृति और भारतीय जीवन-मूल्यों पर संवाद’ रखा गया है। संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास एवं संस्कृति संचालनालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत भवन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान तथा मातृभाषा मंच की सहभागिता रहेगी।

पहले दिन राष्ट्रभाषा और भाषाई पत्रकारिता पर होगा विमर्श

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद पहला सत्र शाम 4:30 से 5:30 बजे तक ‘मातृभाषा से राष्ट्रभाषा : भाषाओं में भारत की आत्मा’ विषय पर व्याख्यान होगा। इसमें बांग्ला के श्री स्नेहाशीष सूर, कश्मीरी के श्री आसिम मोहिउद्दीन अपने विचार रखेंगे, सत्र समन्वयक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे। दूसरा सत्र शाम 6 से 7:30 बजे तक ‘भाषाई पत्रकारिता, समाज की आवाज़’ विषय पर होगा, जिसमें श्री जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ संपादक श्री गिरीश उपाध्याय और वरिष्ठ पुरातत्वविद श्री नारायण व्यास सहभागी होंगे। सत्र का समन्वयक दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक श्री मुकेश मिश्रा द्वारा किया जायेगा।

न्यासी सचिव श्री तिवारी ने बताया कि 14 सितंबर की शाम 7:30 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें डॉ. कीर्ति काले, श्री स्वयं श्रीवास्तव, श्री दिनेश दिग्गज, श्री शैलेन्द्र मधुर, श्री अज़हर इकबाल तथा श्री रामायणधर दि्ववेदी काव्य पाठ करेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे ‘पूर्वरंग’ में भारतीय भाषाओं एवं बोलियों के गीतों की प्रस्तुति श्री उमेश तरकसवार एवं साथी, भोपाल द्वारा दी जाएगी।

15 सितंबर के विमर्श सत्र एवं 'संत राग' प्रस्तुति

15 सितंबर को पहला सत्र शाम 4 से 5:30 बजे तक ‘डिजिटल युग में मातृभाषाएँ : संकट, संभावना और नई पत्रकारिता’ विषय पर होगा। इसमें उर्दू के वरिष्ठ संपादक श्री अब्दुल वदूद साजिद, मराठी से सुबह सवेरे के कार्यकारी प्रधान संपादक श्री अजय बोकिल, असमिया के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक श्री समुद्रगुप्त कश्यप तथा फाउंडर फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश, यूके के श्री रोहित दीक्षित विचार रखेंगे। दूसरा सत्र शाम 5:30 से 7 बजे तक ‘भाषा अनेक, भारत एक’ विषय पर होगा, जिसमें मलयालम के श्री मनोज के. दास, श्री सतीश के. सिंह, श्री अनुराग उपाध्याय एवं श्री मनोज शर्मा सहित अन्य पत्रकार सहभागी होंगे। शाम 7:30 बजे ‘संत राग’ कार्यक्रम में संत कवियों की वाणी की प्रस्तुति सुश्री सुधा रघुरामन, नई दिल्ली द्वारा की जाएगी।

भाषाई शब्द-चित्र प्रदर्शनी एवं दुर्लभ पुस्तकों का होगा लोकार्पण

श्री तिवारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर शब्द-चित्र और भारतीय भाषाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही महर्षि पाणिनि, भोजदेव, महर्षि पतंजलि, भर्तृहरि और सम्राट राजेंद्र चोल सहित भारतीय परंपरा के महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्वों तथा ‘युग-युगीन जल’, ‘उड़ चल अपने देश’, ‘अष्टावक्र गीता’, ‘नारद गीता’, ‘गर्भ गीता’, ‘ब्राह्मण गीता’, ‘उत्तर गीता’, ‘परमहंस गीता’, ‘वृत्र गीता’, ‘हंस गीता’, ‘चंद्र गीता’, ‘जानकी गीता’ एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हिन्दी साहित्य के प्रकाश पुंज जैसी पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा।

भारतीय सभ्यता की स्मृतियाँ हमारी मातृभाषाओं, बोलियों और लिपियों में सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान के माध्यम से भाषाओं में रची साहित्यिक-सांस्कृतिक विरासत और भाषाई पत्रकारिता के योगदान को समझने का प्रयास होगा। हमारा उद्देश्य अतीत की स्मृतियों से साक्षात्कार करते हुए वर्तमान समाज को अपनी सभ्यतागत चेतना से जोड़ना और भविष्य के लिए नई सांस्कृतिक दृष्टि विकसित करना है। इस अनुष्ठान में व्याख्यान, विमर्श, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, संत कवियों की वाणी, पूर्वरंग तथा प्रदर्शनी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित…
 01 October 2026
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सक्षम, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च…
 30 September 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के 28 सप्ताह 2 दिन के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी है।जस्टिस मिलिंद रमेश फड़के की एकलपीठ ने…
 30 September 2026
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 कुंभ के चलते सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के दौरान हुए उपद्रव के बाद अब मीनार हटाने की तैयारी शुरू…
 30 September 2026
भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इंदौर में कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। ग्वालियर में…
 30 September 2026
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 5-6 मई 2023 की रात चित्रकूट के मंदाकिनी घाट पर एक युवक और युवती के साथ पांच नकाबपोश युवकों ने…
 30 September 2026
कुतिया ने CMHO कार्यालय में जन्मे पिल्लेमध्य प्रदेश को यूं ही अजब-गजब प्रदेश नहीं कहते। इसकी एक बानगी छतरपुर में सामने आई है। यहां एक आवारा कुतिया ने मुख्य चिकित्सा…
 30 September 2026
शास्त्रों और मंत्रों की जानकारी पर सवाल हुए तो जवाब नहीं दे पाए, लेकिन दावे चमत्कार के कर दिए। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में एक बाबा ने खुद को…
Advt.