इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब बैन, मेलोनी कैबिनेट ने दी मंजूरी, इटैलियन न जानने वालों छात्रों पर भी बड़ा फैसला

Updated on 25-09-2026 11:50 AM
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है। इसमें स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने के साथ ही हर क्लास में इटैलियन भाषा की कम जानकारी रखने वाले छात्रों की संख्या सीमित रखने का फैसला किया गया। प्रधानमंत्री मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस फैसले के बारे में जानकारी दी है।

इटैलियन न जानने वाले छात्रों की संख्या सीमित

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इटैलियन भाषा पर जिनकी पकड़ अच्छी नहीं है, एक क्लास में उन छात्रों की संख्या पर 30% की सीमा तय की गई है। हमारी भाषा सीखने के लिए और साधन दिए गए हैं और स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाई गई है।"
मेलोनी ने इन उपायों को समझदारी भरा कदम बताया और कहा कि ये "बांटते नहीं बल्कि असल में घुलने-मिलने में मदद करते हैं।" शिक्षा मंत्री ने ग्यूसेप वाल्डिटारा ने कहा कि "यह सीमा पूरी तरह भाषा से जुड़ी है, न कि नागरिकता से।" उन्होंने नकाब और बुर्के पर रोक को लैंगिक समानता के मुद्दे के तौर पर पेश किया। वहीं, विपक्षी पार्टियों का कहना है कि मेलोनी अगले साल चुनावों से पहले दक्षिणपंथी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं।

हिजाब पर नहीं लगाई रोक

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को कैबिनेट की बैठक से पहले इस आदेश के कई ड्राफ्ट तैयार किए गए थे, लेकिन मुख्य बातें साफ थीं। चेहरा ढंकने पर लगी रोग बुर्के और नकाब पर लागू होगी। हिजाब को इससे बाहर रखा गया है, क्योंकि उसमें चेहरा दिखता रहता है। अगर किसी बच्चे को स्कूल में घुलने-मिलने में परेशानी होती है, तो सोशल सर्विस को बुलाया जाएगा और माता-पिता को मुफ्त इटैलियन क्लास में शामिल होना होगा। ऐसा न करने पर 1000 यूरो () का जुर्माना लगाया जाएगा।

तुरंत लागू हो सकता है आदेश

कैबिनेट ने इसे एक डिक्री लॉ के रूप में मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि यह तुरंत लागू हो सकता है, लेकिन इसे 60 दिनों के भीतर संसद से मंजूरी मिलना जरूरी है। मेलोनी सरकार यह नियम ऐसे समय में लेकर आई है जब अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले इंटीग्रेशन का मुद्दा छाया हुआ है।

इटली के स्कूलों में इटैलियन भाषा को लेकर पहले ही गाइडलाइंस मौजूद हैं। साल 2010 में जारी एक सरकारी नोटिस में बिना इटैलियन नागरिकता वाले छात्रों के लिए नियम के तौर पर 30 प्रतिशत की सीमा तय की गई थी। नया आदेश इस सीमा को कानून का रूप देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में प्रदेश के चार ऐतिहासिक स्थलों को…
Advt.